सरायपाली: क्षेत्र में जोरों से अवैध प्लॉटिंग…..लाखों रूपए राजस्व का नुकसान

किसानों की जमीन और कृषि भूमि पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जोरों से अवैध प्लॉटिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिससे लाखों रूपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं क्षेत्र के भोले भाले किसानों से कम कीमत पर जमीन लेकर दलाल एवं बिल्डर करोड़ों रूपए कमा रहे हैं।
सरायपाली क्षेत्र नगर एवं आस-पास जैसे महलपारा बांध के उपर, ग्राम हर्राटार, ग्राम केजुवां, जोगनीपाली, झिलमिला, आदि स्थानों पर खुलेआम प्रशासन के नाक के नीचे बगैर कोलोनाईजर लायसेंस, रेरा या नगरीय निकाय के बगैर अनुमति से धड़ल्ले से क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों से नगर पालिका क्षेत्र एवं आस पास के क्षेत्र में कृषि भूमि पर किसानों को कम पैसा देकर जमीन में कब्जा किया जा रहा है एवं उनको दबाव बनाकर रजिस्ट्री भी कराई जा रही है उसके पश्चात उस जमीन पर दलालों द्वारा अधिकारियों के आंखो में धूल झोंककर शासन को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कुछ जमीन दलालों द्वारा उप पंजीयक कार्यालय में भी एन एच की जगह को अंदर की जगह बताकर अधिकारी से छिपाकर रजिस्ट्री करवाया जा रहा है। जिससे शासन को अधिक नुकसान हो रहा है।
मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन आईएएस ने बताया कि अगर इस तरह से अगर कोई भी कर रहा हो और शिकायत सही पाया जाए तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने इस संबंध में कहा कि उन्हें भी शिकायत मिली है, जिसकी शिकायत उनके द्वारा मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री से किया जाएगा।
























