बसना
अज्ञात वाहन के टक्कर से 2 व्यक्ति घायल.. अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई एक कि मौत..

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल/बसना- रात्री 10 से 11के बीच बीटानंगीपाली के पास छोटा पीअप नम्बर सी. जी.06 जी. के. – 4223 में वीरेंद्र पटेल पिता -तुलसी पटेल 22 वर्ष ग्राम-टेमरी तथा जगेश्वर (राजकुमार) पटेल- पिता मधु पटेल35 वर्ष ग्राम-वीटानगीपाली का बायां पैर टूटकर निकल गया है।

राजकुमार की हालत नाजुक बताई जा रही थी इन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया था कि बीच रास्ते मे तुमगांव के पास जगेश्वर (राजकुमार) की मौत हो गयी, बताया जाता है कि यह बहुत ही दर्दनाक हादसा था। ज्ञात हो कि जिस जगह में यह दुर्घटना हुआ है वहां पर न तो सिग्नल लाइट जलता है और ब्रेकर भी समाप्त हो चुका है। जिससे भविष्य में दुर्घटना होने की संभावना और बढ़ जाती है।
AD#1



























