छत्तीसगढ़

हिरणों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

कोरिया जिले के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को टाइगर रिजर्व की मान्यता मिलने के बाद वहां वन्य जीवो की शिफ्टिंग की जा रही थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रायपुर के नंदनवन से दो गाड़ियों में करीब 4 दर्जन हिरण कोरिया में शिफ्ट करने के लिए ले जाए जा रहे थे। बसंतपुर से नवागांव होते हुए भाड़ी जाने के रास्ते में बसंतपुर के पास हिरणों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह वही अंधा मोड़ है जहां पर इसके पहले अब तक लगातार हादसे होते रहे हैं और महीने में करीब आधा दर्जन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। हादसे की सूचना मिलने पर डीएफओ दिनेश पटेल सहित गौरेला पेंड्रा के वन परीक्षेत्र अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हिरणों से भरे वाहन को ठीक करके हिरणों को रेस्क्यू करने का काम किया गया। बताया जा रहा है कि सभी हिरण सुरक्षित हैं और उनको अब सामान्य होने के लिए 10 देखभाल में रखा गया है। और इसके बाद कोरिया के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा वही जिस ग्रामीण के घर की बाड़ी में यह ट्रक पलटा था। उसको वन विभाग ने तात्कालिक राहत और मुआवजा राशि भी प्रदान करके संतुष्ट किया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!