सरायपाली: दुकान का शटर तोड़कर नगदी रकम सहित सामान ले उडे़ चोर

पवन कुमार अग्रवाल ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 06 सरायपाली में रहता हैं । रेस्ट हाऊस के सामने झिलमिला सरायपाली में किराना सामान का दुकान है। प्रतिदिन की भांति दिनांक 08.04.22 को सुबह 07 बजे दुकान खोला तथा रात को 08 बजे दुकान बंद करके शटर में ताला लगाकर घर चला गया था कि करीबन 11 बजे रात में रामभगत अग्रवाल ने फोन करके बताया कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है तब अपने पिता गणेश लाल अग्रवाल के साथ दुकान जाकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था तथा एक लोहे का राड एवं एक टूटा हुआ ताला वहीं पास में पड़ा था। दुकान अंदर जाकर सामानों को चेक किया तो 06 पुड़ा फ्लेग सिगरेट किमती 14000रू., 07 पुड़ा लिबर्टी सिगरेट किमती 6000रू. , 01 पुड़ा गोल्ड फ्लेग किमती 4500रू., 15 पुड़ा पानबहार 3000रू., 1 कट्टी राजश्री पान मसाला किमती 5000रू. एवं नगदी रकम 3000रू. जुमला किमती 35,500रूपये नहीं था। किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दुकान में सामान चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.























