जारी है IT की रेड रायपुर, जशपुर और कवर्धा के कारोबारियों के ठिकानों से करोड़ों की नकदी, गहने और दस्तावेज बरामद

छत्तीसगढ़ के चार शहरों रायपुर, जशपुर, कवर्धा और सूरजपुर में दो दिन पहले IT यानी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनमें से तीन शहरों के कारोबारियों के 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुक्रवार तक जारी है। कार्रवाई एक दो दिन और भी आगे तक जारी रह सह सकती है। इन छापों में आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारी 2 दिन पहले इन व्यापारियों के घरों और दफ्तरों में पहुंचे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब तक सामने आए तथ्यों में कारोबारियों के ठिकानों से 10 करोड़ से ज्यादा नकद, जेवरात और कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आयकर विभाग को कर चोरी के सबूत नजर आए हैं। यह छापा कवर्धा के कारोबारी कन्हैया अग्रवाल, जशपुर के विनोद जैन, रायपुर के होटल कारोबारी एनसी नाहर और ठेकेदार आशीष अग्रवाल के ठिकानों पर पड़ा है। कन्हैया और विनोद के रायपुर में भी मकान और दफ्तर हैं। इन सभी जगहों पर जांच की जा रही है। इन कारोबारियों के घरों और दफ्तरों से आयकर विभाग को कुछ न कुछ मिला है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है क्योंकि जांच जारी है। इनके ठिकानों से मिलने वाली रकम और दूसरी चीजों की मात्रा बढ़ भी सकती है। कवर्धा में बैंक लॉकर सीज कांग्रेस नेता और कारोबारी कन्हैया अग्रवाल के कवर्धा में बैंक लॉकर सीज कर दिए गए हैं। जशपुर के कारोबारी विनोद जैन का रायपुर में भी एक मकान है। यहां से कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जैसी चीजें मिली हैं। आयकर विभाग की टीम इनके तमाम कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। रायपुर, कवर्धा और जशपुर के कारोबारियों के रिश्तेदारों के पास से कई जेवरात भी मिले हैं, जिन्हें बाजार मूल्य के आधार पर जांचा जाएगा। इन जेवरों से जुड़े बिल कारोबारी पेश नहीं कर पाए हैं। कई ऐसे बिल भी मिले हैं, जो टैक्स में हेरा-फेरी करने के लिए फर्जी तरीके से बनाए गए
































