छत्तीसगढ़
7 लाख गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव( काकाखबरीलाल). कोण्डागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। उड़िसा से रायपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ ले जा रहा था। जप्त की गई गाँजे की अनुमानित कीमत 7 लाख पचास हजार बताई जा रही है। आपको बता दें की यह पुरा मामला कोंडागांव कोतवाली का है। गिरफ्तार आरोपी व ट्रक का स्थाई पता हरियाणा के हिसार का बताया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही हुई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
AD#1

























