बसना : जिला सहकारी बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे किसान से लूट

सहकारी बैंक से रुपए निकलाकर घर जा रहे किसान से 49 हजार की लूट हो गई है। लूटेरों ने साइकिल के हैंडल में लटकाए बैग को छीना और फरार हो गए। किसान ने विरोध किया तो आरोपी ने नकली पिस्तौल दिखाकर उसे डरा दिया। जानकारी अनुसार आरोपी बाइक में सवार था। घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल का है। बसना पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखते तक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है। शहर के दो तीन जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है। फुटेज में गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है।
बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ग्राम परसकोल निवासी सेत कुमार साहू परसों शुक्रवार को अपनी साइकिल से रुपए निकालने के लिए जिला सहकारी बैंक बसना आया था।
खाते से धान का 49 हजार रुपए निकाला और टॉवेल में लपेटकर प्लास्टिक में रखा। बाइक से घर को निकला। गांव के मंदिर तालाब के मेड़ उपर दोपहर करीब 1 बजे पहुंचा था। उसी समय एक व्यक्ति हरे रंग की बाइक में आया और हैंडल में रखे थैले को खींचने का प्रयास किया। किसान ने विरोध जताया लेकिन उसने नकली पिस्तौ दिखाकर थैला लूट लिया और तेजी से फरार हो गया।

























