छत्तीसगढ़
जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

सूरजपुर(काकाखबरीलाल)। पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही नए चौकी प्रभारी की पोस्टिंग भी की गई है। बता दें कि मंगलवार को जूनियर इंजीनियर पूनम कतलम की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूनम के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है।
AD#1


























