छत्तीसगढ़

सरायपाली : 40 लीटर अवैध शराब के साथ युवक दबोचा गया

पुलिस अधीक्षक महासमुंद  विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सराईपाली विकास पाटले आदेशानुसार चौकी प्रभारी बलौदा नसीमुद्दीन द्वारा महुआ शराब पर चौकी बलौदा पुलिस की कार्रवाई के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोरद्वारी की ओर अपने मोटर साईकिल क्रमांक सीजी 06जीएच8976 में भारी मात्रा में बिक्री  हेतु अवेध  शराब परिवहन करते आ रहा है कि सूचना पर नाकाबंदी करने पर अज्ञात आरोपी पुलिस को देख कर मोटर साइकिल व 40 लीटर महूआ शराब को मौके में छोड़ के फरार हो गया कि उक्त  मोटर सायकल व महुआ शराब को जब्त कर  अपराध कायम कर आरोपी पता तलास में लिया गया।

दौरान आरटीवो कार्यालय से जब्त मोटर सायकल के स्वामी की जानकारी लेकर मुखबिर की सूचना पर आरोपी कौसल यादव निवासी भोथलडीह थाना सरायपाली को पकड़ कर पूछताछ कर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही पर चौकी प्रभारी नसीमुद्दीन  प्रधान  आर, पंकज बाघ, आर, मनीष भोई,रूप चंद बरिहा, पवन ठाकुर का  योगदान रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!