छत्तीसगढ़

बागबाहरा : अज्ञात युवक ने मारी चाकू अस्पताल में भर्ती

कुबेर ने बागबाहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चारभाठा में रहता है । जूता चप्पल बनाने का काम करता है दिनांक 16/05/2022 को अपने घर में था कि शाम करीब 07:30 बजे गांव के भूपेन्द्र ठाकुर ने घर आकर बताया कि तुम्हारे पिताजी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर दिया है जिसे उपस्वास्थ्य केन्द्र मोंगरापाली में रखा है जल्दी से चले जाओ। कि खबर पाकर मैं और मेरी मां गुरूवारी बाई रविदास के साथ ग्राम मोंगरापाली उप स्वास्थ्य केन्द्र गया । देखा तो मेरे पिताजी के दाहिने पसली के पास चोट लगा था घटना के बारे में मेरे पिताजी को पुछने पर बताया कि सरईपाली उडिसा से जूता चप्पल का काम कर वापस घर आते समय मोंगरापाली देवार डेरा के पास पहुंचा था उसी समय अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते आया और मेरे पीछे तरफ दाहिने पसली के पास चाकुनुमा हथियार से मार कर चोट पहुंचाना बताया। फिर मोंगरापाली से शासकीय अस्पताल बागबाहरा लेकर आये वहां से रिफर करने पर सोहम अस्पताल लभराखुर्द महासमुंद ले गये। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!