छत्तीसगढ़

नौकरी:UPLDB ने स्वरोजगार मैत्री के प्रशिक्षण और तैनाती के लिए 2000 पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद (UPLDB) द्वारा भारत सरकार के राज्य राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत स्वरोजगार मैत्री के प्रशिक्षण और तैनाती के लिए आवदेन आमंत्रित किए जा रहे हैं। परिषद द्वारा 10 मई 2022 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के सभी 75 जिलों के पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल 2000 स्वरोजगारी मैत्री (मल्टी पर्पज ए.आइ. टेक्निशियन इन रूरल इंडिया) का ऑनलाइन चयन, प्रशिक्षण और तैनाती की जानी है।

इनमें से 1400 सामान्य और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए, एससी के लिए 500 और 100 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए हैं।

तैनाती पूरी तरह से स्वरोजगार आधारित होगी

उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद द्वारा मैत्री की तैनाती पूरी तरह से स्वरोजगार आधारित है। चयनित उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में शासन में संविलियन का कोई अधिकार नहीं होगा। परिषद द्वारा निर्धारित तीन माह के प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र, बायोलॉजिकल कंटेनर्स और एआई किट आदि दिए जाएंगे।

मैत्री का कार्य शुरू करने की तारीख से 5 वर्ष की अवधि के पहले कार्य बंद कर प्रशिक्षण के व्यय और आवंटित उपकरणों को सही अवस्था में वापस करना होगा।

योग्यता

इन पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने 10 वीं (विज्ञान वर्ग) पास की हो। 12 वीं (जीव विज्ञान) पास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक न हो।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट, upldb.up.gov.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को जारी की गई विज्ञप्ति और आवेदन पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जून 2022 है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!