सरायपालीछत्तीसगढ़

क्या मिल पायेगा रिंकी प्रधान को इंसाफ?? मौत के 10 दिन बाद भी सिर्फ जांच…मृतिका के पति को प्रशासन कार्यवाही की उम्मीद…

    कार्यवाही न होने के भारती हॉस्पिटल के हौसले बुलंद

    क्या लगातार विवादों में रहने वाले भारती हॉस्पिटल और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु वशिष्ठ पर कोई कार्यवाही होगी??

काकाखबरीलाल@सरायपाली। विवाद में रहने वाला जिले के सराईपाली शहर में संचालित भारती हॉस्पिटल में बीते दिनों फिर एक विवादास्पद मामला सामने आया है, इस बार एक नवविवाहिता प्रसूता महिला की मौत विवाद का कारण बना है।
ज्ञात रहे सराईपाली स्थित भारती हॉस्पिटल कथित रूप से न्यू भारती हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद आंतरिक रक्तस्राव के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टरों के लापरवाही से महिला की मौत हो गई थी। परिजनों के द्वारा भारती हॉस्पिटल के मेन गेट में धरना प्रदर्शन करने के बाद तहसलिदार कि अगवानी में जांच और कार्यवाही की बात तो कही गई लेकिन आज दस दिन बीत जाने के बाद भी सिर्फ जांच जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रसूता रिंकी प्रधान के सिजेरियन ऑपरेशन के बाद अंदरूनी अंगों से रक्तस्राव हुआ और 12 से 15 घंटो तक हॉस्पिटल के महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु वशिष्ठ ने लापरवाही पूर्वक रवैया अपनाते हुए प्रसूता की स्थिति पर ध्यान नही दिया और अंततः महिला की मृत्यु हो गई। मृतिका के मासूस बच्ची का इलाज एक अन्य हॉस्पिटल के चल रहा है। जहां उसके परिजन देखभाल कर रहे हैं मृतिका के पति से इस संबंध में बात करने पर भरे मन से बताया कि आजतक प्रशासन ने डॉक्टर रेणु वशिष्ठ और न भारती हॉस्पिटल पर कोई कार्यवाही की नही न प्रशासन से उन्हें कोई मदद मिली है। प्रशासन के इस रवैये की उन्हे उम्मीद नही थी एक 21 साल की महिला के मौत के बाद प्रशासन के कोई कार्यवाही नही करने से भारती हॉस्पिटल के हौसले बुलंद है इधर एक परिवार मुसीबतों से घिर गया और और हॉस्पिटल और डॉक्टर अपने काम मे निश्चित हो के लग गए.

इस संबंध में मुख्य स्वास्थ एवम चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कुदेशिया-

“जिले से मैं जांच टीम भेजा था और जांच टीम गठित किया गया है उसका जांच रिपोर्ट अभी आ गया होगा मैं आज ही ऑफिस आया हूँ अभी दौरे में ही चल रहा है था मैं आते ही आपको बता रहा हूं।”

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!