पत्थलगांव
कोरोना टेस्ट करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नशे में धुत्त लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मी से भी हुई झूमाझटकी

पत्थलगांव (काकाखबरीलाल)। कोरोना टेस्ट हेतु ग्रामीण क्षेत्र में गए 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज शराब के नशे में धुत्त दो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बाद मे इन ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। पत्थलगांव सिविल अस्पताल के दो कर्मचारी और पुलिस कर्मी पर हमला करने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
AD#1

















