छत्तीसगढ़

इस जिले में ओमिक्रॉन एक दिन में मिले 7 पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विदेश से आए दो लोगों की कोरोना पुष्टि होने के बाद, दुर्ग जिले में भी नए वैरिएंट ओमिक्रॉन(Omicron) को लेकर अलर्ट(Alert) घोषित कर दिया गया है। जिले में पिछले 6 दिनों में 56 लोग विदेश से लौटे हैं। चिंता करने वाली बात यह है कि आने वाले यात्रियों में 5 ‘एट रिस्क’ कैटेगरी वाले देशों से आए हैं। दूसरी ओर जिले में कोरोना संक्रमण के केस भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में 7 नए केस मिले हैं। यह तीसरी बार है। इससे पहले 24 और 28 नवंबर को 7 संक्रमित मरीज मिले थे। इंटरनेशनल ट्रैवलिंग रिपोर्ट के अनुसार, दुर्ग जिले में कनाडा से 3 , दुबई से 11, आयरलैंड से 1, मालदीव से 2, कतर से 2, केएसए से 2, सिंगापुर से 5, स्वीडन से 1, यूएई से 3, यूके से 4, यूएसए से 15, वेस्ट अफ्रीका से 1, शिकागो से 1, साइप्रस से 4, कुवैत से 1 और नीदरलैंड से 2 लोग आए हैं। इतने लोगों के विदेश से दुर्ग पहुंचने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विदेश से आने वाले सभी लोगों की पूरी जानकारी रखी जा रही है और उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। सुकून वाली बात यह है कि अभी इनमें एक भी कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!