सरायपाली: नशीली दवाओं के साथ यूवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सरायपाली पुलिस द्वारा नशे के धंधे में शामिल नशीले कारोबारी दीपक महापात्र को कल नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । उसके पास से भरी मात्रा में कैपशूल व टेबलेट जप्त किया गया ।
मुखबीर से सूचना मिली कि सरायपाली नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 निवासी दीपक महापात्र पिछले काफी दिनों से अवैध रूप से नशीली दवाइयों के व्यवसाय में संलग्न है साथ ही वह युवा वर्गों को इसकी बुरी लत भी लगा रहा है दीपक को रंगे हांथो पकड़े जाने की तलाश पुलिस को थी जो आज पूरी हुई । सूचना पर उसके यहां छापामार कार्यवाही करते हुवे उसे भारी मात्रा में नशीले टेबलेट व कैपशूल के साथ आरोपी-दीपक महापात्र पिता रूपेश महापात्र उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 7 ताज नगर झिलमिला थाना सरायपाली के कब्जे से640 नग कैप्सूल एवं टेबलेट कीमती जुमला 3900 रुपये पकड़ा गयाl
























