महासमुंद
बागबाहरा:चौक में चाकू लहराते युवक धरा गया


बागबाहरा( काकाखबरीलाल).थाना क्षेत्र अंतर्गत झलप चौक में चाकू दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते हुए दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने बताया कि ग्राम भानपुर निवासी प्रभात तिवारी 20वर्ष व अंशु पांडे 18 वर्ष गुरुवार सायं उक्त चौक स्थित कृष्ण कुंज के पास चाकू से लोगों को डरा रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को धर दबोचा है। तथा उनके पास से चाकू भी अपने कब्जे में लिया है। बहरहाल, पुलिस ने दोनं युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई में लिया है।




AD#1
























