छत्तीसगढ़

ढोंगी बाबा बनकर युवती से की अश्लील हरकत, बाबा दबोचा गया

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कर्रवाई की है। पुलिस के अनुसार छुईखदान थाना क्षेत्र की एक महिला अपने 10 दिन की नवजात पुत्री की तबियत खराब होने से डॉक्टर के पास न जाकर ठाकुरटोला के ढोगी किसुन यादव बैगा के पास फूंकझाड़ कराने अपने पति व सास के साथ पहुंची। आरोपी किसुन यादव ने पीडि़ता के पति व सास को बड़ी चालाकी से घर के बाहर बैठा दिया और पीडि़ता व बच्ची को कमरे के अंदर ले गया। पीडि़ता को फूंक-झाड़ के बहाने छेडख़ानी करने लगा। इससे पीडि़ता उसकी नीयत को भांप गई और हिम्मत जुटाते बचाओ-बचाओ चिल्लाई। तब उसका पति के जाने पर पीडि़ता को छोड़ दिया और ऐसा क्यों कर रहे हो कहने पर यह पूजा-पाठ का नियम है बोला। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 354 (ए), 342, 506 भादंवि कायम कर आरोपी किसुन यादन (55) ठाकुरटोला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!