अंचल के सामाजिक कार्यकर्ता विजय ने कहा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान शराब दुकान खोलकर जनता के साथ किया जा रहा हैं खिलवाड़

(सरायपाली काकाखबरीलाल).
अंचल के सामाजिक कार्यकर्ता विजय अग्रवाल हमेशा तत्परता के साथ जनहित की मुद्दो को सामने रखते हुए कार्य करने वाले विजय ने राज्य में शराब दुकान खोलने की विरोध करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान शराब दुकान खोलकर जनता के साथ किया जा रहा हैं खिलवाड़ छत्तीसगढ़ की मौजुदा सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का निर्णय लिया गया था किंतू इनके द्वारा शराब दुकान को खोलकर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल किया गया ,तथा इस वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए प्रशासन घर में सुरक्षित रहने की अपील करता है.
वही लॉकडाउन में सरकार को किसी भी प्रकार का ऐसा कदम नही उठाना चाहिए जिससे बाद में पछतावा हो शराब की दुकान खोलना बहुत ही खराब निर्णय है क्योंकि इसमें सोशल डिस्टेंस का कोई महत्व नहीं दिख रहा हैं.
अभी लॉकडाउन में 40 दिनों तक छत्तीसगढ़ की जनता ने बिना शराब पीए रहकर ये साबित कर दिया था कि हम शराब बिना पीए रह सकते हैं लेकिन सरकार की शराब दुकान खोलते ही शराब दुकान के सामने व रोड़ में लोगो की भीड़ लगने लगी हैं.
देश में कोरोना जैसे मारामारी चलते लॉकडाउन धारा 144 लागू की गई जिसका पुरा जनता ने समर्थन करते हुए घरों मे सुरक्षित रहना बेहतर समझ रहे थे और यही समय सही है शराब पूर्ण रूप से बंद करने का और जनता के विश्वास पर खरे उतरने का अभी छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में सीमित है अगर शराब दुकाने खुली रहेगी तो शराब पीने वाले लोग शराब पीकर, बगैर काम काज के क्या घर में सुरक्षित रह सकते हैं, शराब की बिक्री से जिले में शांति व्यवस्था भंग होगी और घरेलू हिंसा बढेगी साथ ही साथ सडक दुर्घटना में भी इजाफा होगा और भी गंभीर भयानक स्थिति हो पैदा हो सकती हैं

























