सरायपाली:डंडा व कुल्हाड़ी से मारपीट



सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मुरलीधर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जंगलबेड़ा का निवासी है कक्षा आठवीं तक पढा है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 16.05.2024 को अपने घर के बाजू में खाली जगह में गाड़ी रखने के लिए अपने हक की जमीन पर निर्माण करने के लिए घर के लड़का भागीरथी , भोजराज , पत्नि वृंदावती , बहू सुनिता एवं मजदूरों के साथ काम कर रहे थे कि करीब 10 बजे सुभाष बंछोर , बसंत बंछोर , दिनेश बंछोर एवं मथुराबाई आये और बोले कि यह जमीन हमारा है तुम लोग कैसे हमारे जमीन में निर्माण कार्य कर रहे हो कहकर विवाद झगड़ा करने लगे। विवाद झगड़ा करने से मना किये तो अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का डंडा व कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे। विवाद झगड़ा को देख जुगल किशोर भोई , महेश भोई आया तो उन्हें भी विवाद झगड़ा कर मारपीट किये। मारपीट करने से सिर के पीछे , बायां हाथ कंधा कलाई में और मुरलीधर को दाहिना हाथ पैर एवं भोजराज को दाहीना हाथ पैर , पत्नि को पीठ में , सुनीता को बायां हाथ एवं भागीरथी को दाहीने हाथ में चोट लगी है। घटना को जुगल किशोर एवं महेश भोई देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























