सरायपाली :नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों की सूची जारी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक किस्मतलाल नंद की अनुशंसा पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग सभी विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विधायक नंद ने सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन
द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करवाने के लिए पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे तथा इन प्रतिनिधियों की सूची इस प्रकार है
इसमें विवेक अग्रवाल स्वास्थ्य विभाग, श्रीराम मानिकपुरी विद्युत विभाग, प्रमोद ग्वाल राजस्व विभाग, नरेंद्र यादव जल संसाधन विभाग, शेख रियाज उपपंजीयक
विभाग, पदमाशंकर चौधरी कृषि विभाग, अंगत डडसेना खाद्य विभाग, तन्मय पंडा ग्रामीण यात्रिकी विभाग, महेंद्र बाघ वन विभाग, खीरकुमार पटेल बीज निगम विभाग, मोहन गुप्ता आबकारी विभाग, प्रदीप गुप्ता शिक्षा विभाग, उजागर सिंह बाघ पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, हेमचंद पटेल जिला जेल संदर्शक, कमल किशोर सलूजा खनिज विभाग सहादत
हुसैन लोक निर्माण विभाग, घनश्याम पटेल खाद्य विभाग, संतलाल पटेल उद्यानिकी विभाग, नरेंद्र यादव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आफताब हुसैन को जल संसाधन विभाग, दयानन्द तांडी मत्स्य विभाग, प्रफुल भोई कृषि उपज मंडी, रामनारायण आदित्य नगर पालिका, हेमसागर नायक जनपद पंचायत सरायपाली को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।





























