
रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले 10 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी जो 10 मार्च तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि एक मई तक चलेगी। इसमें केवल एक दिन का ही गैप रहेगा। वहीं 12वीं की परीक्षा तीन से 24 मई तक होगी। प्रवेश पत्र अप्रैल के पहले सप्ताह जारी कर देगा। माशिमं के अधिकारियों के मुताबिक, एडमिट कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जारी किया जाएगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड लेने के लिए वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर संपर्क कर सकते हैं।
AD#1























