इस साल करीब 1500 रुपये सस्ता हुआ सोना , जानिए कितनी है कीमत काकाखबरीलाल

इंटरनेशनल डेस्क(काकाखबरीलाल)। पांच दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की वायदा कीमत में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.26 फीसदी बढ़कर 48,749 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में आई तेजी से चांदी की वायदा कीमत 1.5 फीसदी बढ़कर 68,639 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी में 1.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वैश्विक दरों के अनुरूप भारत में इस साल अब तक सोने की कीमत में लगभग तीन फीसदी यानी 1,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने की कीमतें सपाट थीं। व्यापारियों की अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज के घटनाक्रम पर नजर है। हाजिर सोना 1,840.91 डॉलर प्रति औंस पर था। मजबूत अमेरिकी डॉलर और प्रोत्साहन पैकेज में देरी से इस महीने सोने पर दबाव डला है। चांदी की बात करें, तो गुरुवार को 4.5 फीसदी चढ़ने के बाद आज चांदी में 0.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 26.18 डॉलर प्रति औंस हो गई। अमेरिकी डॉलर 0.28 फीसदी बढ़ा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के खिलाफ ग्रीनबैक को मापता है, इस महीने 0.8 फीसदी बढ़ गया है।




























