देश-दुनियानई दिल्लीशिक्षा

10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा फरवरी होगी जानिए क्या है पूरी खबर काकाखबरीलाल

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी. दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 4 मई से 10 जून तक होनी है लेकिन इसके तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है .निशंक ने सीबीएसई सहोदय स्कूलों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संवाद के दौरान कहा, ‘‘ 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के तिथिवार कार्यक्रम की घोषणा 2 फरवरी को होगी.’’ हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की थी कि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च से होंगी और बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई तक आ जायेंगे.

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!