किसानों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे भाजपाई- खालिद दानी

बसना(काकाखबरीलाल)। बसना युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष खालीद दानी ने बीजेपी पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा छतीसगढ़ की भाजपाई किसानों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के 15 साल में हजारों किसानों की मौत पर कुछ कह नही पाने वाले नेतागण आज 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवाल उठा रहे हैं। केंद्र कि मोदी सरकार ने 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी करने का मंजूरी देकर अब केवल 24 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने की बात राज्य शासन से कहकर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छलावा किया है। लेकिन छतीसगढ़ के भाजपाई इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार से कोई चर्चा करना नहीं चाहते। प्रदेश के हर कोने में आज भाजपाई धरना प्रदर्शन करने के लिए समय निकाल रहे हैं। पर दिल्ली में जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मोदी सरकार से चर्चा कर नही सकते। प्रदेश में बारदाने की कमी को लेकर हल्ला मचाने वाले भाजपाई क्यों केंद्र सरकार से बारदाने की कमी लेकर क्यों चर्चा नहीं कर पा रहें हैं। जबकि बारदाना केंद्र के द्वारा आपूर्ति की जाती हैं। इसके उलट छत्तीसगढ़ के किसानों को बारदाने की कमी ना हो इसलिए अपने बजट में बारदाने की खरीदी के लिए गुजरात की कंपनी को आर्डर दिया गया था। परंतु वैश्विक महामारी कोरोना काल में फैक्ट्ररिया के बंद होने के कारण बारदाने की खरीदी नहीं हो पाई थी। फिर भी छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों के नाम का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य हैं। जहां 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान की खरीद रही है। और उनके आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिससे भाजपाईयों के पेट मे दर्द होने लगा हैं। दिल्ली में काले कृषि कानून के खिलाफ लाखो किसानों द्वारा किये आंदोलन में अब तक 60 किसान भाई शहीद हो चुके हैं। उस पर प्रदेश की भाजपाइयों ने मौनव्रत धारण किया हैं।






























