सरायपाली :विज्ञान-गणित पर सेमिनार



सरायपाली (काकाखबरीलाल). शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत एक दिवसीय विज्ञान गणित कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश मांझी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सतीश स्वरूप पटेल बीआरसी, अध्यक्षता बीएस भोई प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक प्रथम पाठक प्रतिभा चौधरी, अमृता पटेल, वर्षा नंद उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर अतिथियों का 5 बैच लगाकर स्वागत किया गया। संस्था के गणित शिक्षक डॉ मुकेश चौधरी एवं विज्ञान शिक्षिका नेहा बंजारी के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं गणित विषय से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल और प्रोजेक्ट चित्र चार्ट एवं रंगोली बनाया गया। कार्यक्रम की सराहना करते
हुए मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा आने वाली वार्षिक बोर्ड परीक्षा की बेहतरीन तैयारी एवं अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर अपने मां बाप का नाम गुरुजनों का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक अभिमन्यु चौधरी, मुकेश चौधरी, नेहा बंजारे, उषा भोई, सावित्री बरिहा एवं किशन चौहान का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मुकेश चौधरी ने किया।
























