सरायपाली

सरायपाली:स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक मंडलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा मंडल सरायपाली के द्वारा वार्ड क्रमांक 9 झिलमिला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सरायपाली के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्ही.ए.के. कोसरिया के नेतृत्व में चिरायु दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश सिंग, डॉ.अनुपा दास फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा, लैब टेक्नीशियन उसत पटेल, परमेश्वर सेन एएनएम देवकी साव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर सामंतराय, वरिष्ठ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ.आशीष दास, मंडल महामंत्री प्रमोद सागर, मनोहर सराफ, ईकबाल कादरी , विक्रम,मुकेश, आशीष बाघ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!