छत्तीसगढ़

भिलाई के बल्लेबाज जतिन का कायल हुआ राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल में हुआ चयन

काकाखबरीलाल भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के राइट हैंड बल्लेबाज जतिन सक्सेना का आईपीएल के लिए चयन हुआ है। वे आईपीएल-11 में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेलते नजर आएंगे। बेंगलुरू में ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के जतिन सक्सेना को बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा गया है।

यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हुए, जिनमें से एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में गुजरात लॉयंस टीम में रायगढ़ के शुभम अग्रवाल को 10 लाख बेस प्राइज में खरीदा गया था। उन्हें इस बार कोई भी खरीदार नहीं मिला। शुभम के अलावा छत्तीसगढ़ टी-20 और अंडर-23 के कप्तान अमनदीप खरे और सुमित रुइकर का भी खरीदार नहीं मिला। जतिन छत्तीसगढ़ टीम से पहले मध्यप्रदेश से खेला करते थे।

क्रिकेट के क्षेत्र में जतिन का कॅरियर

फर्स्ट क्लास :

मैच – इनिंग – रन- स्ट्राइक रेट- 100- 50

22- 39 – 964 – 53.52- 2 – 6

लिस्ट ए:

31 – 30 – 1033 – 93.99 – 1 – 6

टी-20 :

18 – 13 – 157 – 45 रन हाइजेस्ट

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!