छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे जंगल पिकअप वाहन गहरे खाई में 15 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए, थे गए, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 मजदूर घायल हैं. यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है.

कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई है. पिकअप वाहन के गहरे खाई में गिरने से पिकअप में सवार 15 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!