महासमुंद
तुमगांव: पानी में डूबने से मौत



तुमगाँव( काकाखबरीलाल).थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी निवासी 30 वर्षीय युवक की तालाब में नहाते समय गहराई में चले जाने के कारण पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक ओके लाल पटेल पिता नारायण पास के ग्राम अमावस स्थित आमा तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया। परिणाम स्वरूप युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना संबंधी सूचना महेश यादव पिता सुभक यादव 59 वर्ष ग्राम बेलटुकरी निवासी ने तुमगाँव थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई विवेचना में ले लिया है। घटना 15 मई शाम की है।
AD#1
























