
विजय कुमार चौहान @भंवरपुर, काकाखबरीलाल। ब्लॉक कांग्रेस के अनुशंसा पर प्रदेश युवा कांग्रेस के ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भंवरपुर के युवा ऊर्जावान कार्यकर्ता श्री मनोज पटेल को श्री कोकोपाढ़ी जी के द्वारा पहली बार भंवरपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है ।इस अवसर पर ब्लॉक के सभी युवा कांग्रेस के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनोज पटेल द्वारा श्री पाड़ी जी का आभार व्यक्त किया है। सरायपाली विधानसभा के विधायक किस्मत लाल नंद के द्वारा एंव विधायक श्रीराजा देवेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। तथा आगे मनोज पटेल ने कहा की मुझे मिली दायित्वों पर ब्लॉक युवा कांग्रेस कमिटी के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा। साथ ही जो भी जिम्मेदारी पार्टी मुझे देगी उसे मैं पूरी ईमानदारी से पूरा करूँगा मनोज पटेल की नियुक्त पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, लीलाकान्त पटेल, सत्यानंद भोई, सुरेंद्र, नवधा पटेल, संजय चौधरी एवं सभी युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया है एवम बधाई प्रेषित की है।



























