सरायपाली

सरायपाली: श्रुति व मोहित को स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित

सरायपाली । विकास खण्ड के ग्राम गोहिरापाली के नीट में चयनित छात्रों को प्राथमिक विद्यालय गोहिरापाली में उन्हें पढ़ाए शिक्षकों ने सम्मानित किया। विदित हो कि ग्राम गोहिरापाली के श्रुति प्रधान पिता जयनारायण प्रधान तथा मोहित भोई पिता अभिमन्यु भोई का चयन नीट में हुआ है। दोनों की प्राथमिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्रारंभ हुई थी। मोहित भोई ने जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली, सरायपाली तथा श्रुति प्रधान ने एकलव्य अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंडा, सरायपाली से विद्यालयीन शिक्षा ग्रहण की है। एक छोटे से गांव से दो-दो विद्यार्थियों का चयन होना पूरे गांव तथा अंचलवासियों के लिए गौरव की बात है। इस गौरवशाली अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गोहिरापाली में उन्हें पढ़ाए शिक्षक नंदकिशोर प्रधान तथा घनश्याम चौधरी ने उनके निवास स्थान में जाकर दोनों विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। दोनों शिक्षकों से मिलकर श्रुति प्रधान तथा मोहित भोई बहुत प्रसन्न दिखे तथा उनके परिवार के आत्मीय जन भी हर्षित हुए। नंदकिशोर प्रधान ने मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा तथा एक अच्छा डॉक्टर बनकर समाज सेवा करते हुए माता-पिता, गांव तथा अंचल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर में हमने जो बीज बोया था, वह आज सुखद परिणाम दे रहा है जो हमें सुखद अनुभूति प्रदान कर रहा है। एक शिक्षक के लिए यही सबसे बड़ा ईनाम है। घनश्याम चौधरी ने कहा कि हमें गर्व है हमारे विद्यालय में अध्ययन किए दो विद्यार्थियों का चयन एक साथ इतने बड़े संस्थान के लिए हुआ है । इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!