छत्तीसगढ़रायपुर

छतीसगढ़ में डेंटल सर्जन और आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पदों पर निकली भर्ती

रायपुर (काकाखबरीलाल). राजधानी में डेंटल सर्जन और आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पदों के लिए संविदा भर्ती निकाली गई है. अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रायपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है. उक्त पदों की अस्थाई नियुक्ति की जाएगीमुख्य चिकित्सा ने कहा कि बताया है कि संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नया रायपुर द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत आगामी 3 महीने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड और संविदा दर/ कलेक्टर दर डेंटल सर्जन की नियक्ति के लिए भर्ती निकाली गई है.उन्होंने कहा कि नया रायपुर स्वास्थ्य सेवाएं ने सर्जन एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पद की स्वीकृति दी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि जिले में उक्त पदों की अस्थाई नियुक्ति काविड – 19 के मद्देनजर की जाएगी. आगामी 3 महीने के लिए भर्ती किया जाना है.स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने कहा कि पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया रायपुर जिले की वेबसाइड www.raipur.gov.in में उपलब्ध है। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 17 अप्रैल 2021 google doc के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!