पिथौरा

पिथौरा वन काष्ठागर में संपन्न हुआ हमर पुलिस हमर संग के तत्वावधान में बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला

नन्दकिशोर अग्रवाल।पिथौरा-पिथौरा विकासखंड के छात्रों को साइबर अपराध की बारीकियों और उसके बचाव करने के संबंध में पिथौरा के वन विभाग के सभागार में आज दिनांक 27 जुलाई 2018 को दो पालियों में ब्लॉके स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन महासमुंद पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त भागीदारी में किया गया। उक्त कार्यशाला में पिथौरा अंचल केे विभिन शालाओं के लगभग 700 छात्रों को साइबर एक्सपर्ट श्री विनीत कुमार, संस्थापक साइबर पीस फॉउन्डेशन, रांची झारखण्ड एवं श्री राज पगारिया साइबर एक्सपर्ट के द्वारा साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत और लाभप्रद जानकारी दिया गया है।

कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उप निरीक्षक परेश पाण्डेय थाना प्रभारी पिथौरा ने उपस्थित अतिथियो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए। उक्त कार्यशाला में श्री विनोद कुमार मिंज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द, श्री प्रदीप प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा, श्री कमलेश कुमार ठाकुर, विकासखंड शिक्षधिकारी पिथौरा, श्री मनमीत सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि पिथौरा, श्री रविंदर आजमानी, पार्षद पिथौरा तथा विभिन्न शालाओं के शिक्षाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री विनोद कुमार मिंज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द ने उपस्थित छात्रो को साइबर अपराध से बचने और सतर्क रहकर इंटरनेट का उपयोग करने बताये है, इसके साथ ही साथ कार्यशाला में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी महासमुन्द पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का सहृदय सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरुकता अभियान को जारी रखने हेतु उदगार व्यक्त किये।

कार्यशाला में उपस्थित छात्रों ने भी साइबर अपराध से संबंधित जानकारी को अत्यधिक उपयोगी तथा दिए गए जानकारी को अपने घर के सदस्यों, मित्रों के साथ भी साझा करना बताये है। कार्यशाला के अंतिम सत्र में श्री विनोद कुमार मिंज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द ने बताये कि इस प्रकार के कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 जुलाई को बसना, 29 जुलाई को सराईपाली तथा 30 जुलाई को बागबाहरा में भी किया जा रहा है। जिससे जिले के छात्रों को साइबर अपराध के सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!