छत्तीसगढ़

किसान शिवमंगल ने किया शानदार प्रयोग : बैंगनी रंग के पत्ता गोभी की खेती से मालामाल, जमकर बिक्री, स्वाद भी गजब

आमतौर पर आपने आज तक हरे रंग की ही पत्ता गोभी देखी होगी. लेकिन बलरामपुर जिले में बैगनी रंग के पत्ते गोभी की भी खेती हो रही है. राजपुर के डांड खड़ूआ के रहने वाले किसान ने अपने खेत में बैंगनी रंग के पत्ता गोभी की खेती की है. जो बहुत जल्द आपके किचन तक भी पहुंचने वाली है. इस गोभी से न सिर्फ आपकी सेहत ठीक होगी बल्कि आपके खाने का स्वाद भी बढ़ेगा.

यह है बैंगनी पत्ता गोभी. हरे रंगों की पत्ता गोभी के बीच यह कोई संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है. बलरामपुर के एक किसान की. राजपुर विकासखंड के डांडखड़ूआ के रहने वाले किसान शिवमंगल यादव ने अपनी 1 एकड़ की भूमि में कृषि विभाग के सहयोग से बैगनी पत्ता गोभी की खेती की है. कुछ महीनों पहले जब शिवमंगल ने अपने खेत में गोभी लगाने की सोची और कृषि विभाग से उन्होंने इसका सहयोग मांगा तो विभाग के आत्मा शाखा ने बैगनी पत्ता गोभी लगाने की सलाह किसान को दी. विभाग के सहयोग से ही किसान ने बैंगनी गोभी की खेती भी की. अब हरे रंग के पत्ते के बीच बैंगनी रंग की गोभी किसी चमत्कार से कम नहीं. इस खेती को करने वाले किसान के पुत्र ने बताया कि केंचुआ खाद का उपयोग करके कम खर्चे में इसकी खेती उन्होंने की है और आमदनी भी इससे अच्छी हो रही है.

किसान शिवमंगल की सब्जी की इस खेती की उन्नत पैदावार से आसपास के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं. उनका मानना है कि अगले साल वह भी बैंगनी पत्ता गोभी की खेती करेंगे. वही विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य पत्ता गोभी से इस पत्ता गोभी में विटामिन ज्यादा है और यह कई रोगों से लड़ने में भी सहायक है.

वहीं कृषि विभाग के आत्मा शाखा के कर्मचारी ने बताया कि एक प्रयोग के तौर पर शिवमंगल के खेत में इस बैंगनी गोभी की खेती की गई है. इस गोभी में विटामिन सामान्य से कहीं ज्यादा है और यह कुपोषण से लड़ने में भी सहायक है. इसकी खेती से किसान की आमदनी भी दोगुनी है. शिवमंगल अपनी मेहनत से अच्छी कमाई कर रहे हैं. जहां एक तरफ सामान्य खेती से हटकर किये गए इस प्रयोग से न सिर्फ़ उनकी आमदनी दोगुनी हुई है बल्कि इनकी खेती से लोगों के खाने का स्वाद भी बढ़ा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!