छत्तीसगढ़

पिथौरा: क्षेत्र में होली पर हो रही जमकर खरीदी …

क्षेत्र में इस बार कोरोना के भय से मुक्त होने के बाद कोई दो वर्ष बाद होली की रौनक दिखाई दे रही है। वहीं होली में शराब की बंपर बिक्री के बाद स्थानीय पुलिस ने भी होली में हुड़दंगियों से निपटने विशेष रणनीति तैयार कर उस पर अमल भी प्रारम्भ कर दिया है।

कोरोना से बेखौफ आम जन इस बार जमकर होली खेलने के लिए तैयार दिखाई दे रहे है। होलीका दहन के समय फाग गीत के साथ बजाए जाने वाले नगाड़ा की भरपूर बिक्री इसकी पुश्टि कर रही है। आज होलिका दहन के दिन सुबह से नगाड़ा की बिक्री पूर्ण हो चुकी अब किसी भी नगाड़ा दुकानदार के पास नगाड़ा नहीं बचा है। इस बार नगाड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 100 रुपये जोड़ी का 150 और 300 रुपये जोड़ी बिकने वाला नगाड़ा 500 रूपये तक बेचा गया। इसके अलावा शहर की रंग गुलाल की दुकानों में इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मात्र इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखाई दिए, जबकि विगत दो वर्षों से दुकानों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। व्यवसायी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि वे थोक चिल्लर दोनों ही रंग गुलाल पिचकारी सहित होली सामग्री बेचते है। इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रो के छोटे व्यापारियों द्वारा अधिक मात्रा में सामग्री क्रय की गई है लिहाजा इसका असर शहर की चिल्लर दुकानदारी पर पडऩा लाजिमी है, क्योंकि अब ग्रामीणों को आने ग्राम में ही सभी वेराइटी की सामग्री मिल रही है।

पुलिसिंग की पुख्ता व्यवस्था

इधर स्थानीय थाना प्रभारी गोपाल  ने बताया कि होली में हुड़दंग एवम आम लोगों की सुरक्षा हेतु नगर में चार पॉइंट बना कर ड्यूटी लगाई गई है। पेट्रोलिग लगातार पूरे शहर सहित क्षेत्र में जारी रहेगी इस बार पुलिस टीम दुपहिया से भी पेट्रोलिंग करेगी। जिससे आम लोगों को किसी हुड़दंगी से अपमानित न होना पड़े। इसके बावजूद कही भी कोई हुड़दंग करता दिखे तो सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इसकी सूचना तत्काल डायल 112 या 9479192317 पर दे जिससे तत्काल सहायता पहुंच सके।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!