सरायपाली: बंदुक व चाकू दिखाकर लूटे पैसे

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बंदुक व चाकू दिखाकर पैसे लुटने का मामला सामने आया है। बसंत कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम- बलौदा, थाना बलौदा का निवासी है । रामअवतार अस्पताल सरायपाली में pharmicst के पद पर काम करता है दिनांक 23-10-25 के दोपहर 4:30 पर श्री होटल के सामने पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलाने गया था उसी समय एक मोटर सायकल क्र. OD 03 A-1453 HF Deluxe में अजित लाला, हीमांसु सोना और दिपक डडसेना मेरे पास आए अजित लाला अपने पास एक छोटा बंदुक रखा था तथा हिमान्सु सोना अपने पास एक चाकु रखा था पेट्रोल पंप के वासरूम में ले गए और चाकु तथा बंदुक दिखाकर बोले जो पैसा तेरे पास है मुझे दे नही तो गोली मार देंगे 500 रूपये नगद था जो कट्टा दिखाकर लूट लिए और 250 रूपया मोबाइल नम्बर ********** से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने वाले लड़के पर phonepay कराए और उससे 250 रूपया तीनो ले लिए कुल 750 रूपये मुझसे लूट किये हैं । अजित लाला अपने पास कमर में बंदुक रखा था हिमान्शु सोना एक काले रंग का चाकु रखा था दिपक डडसेना डरा धमका कर phonepay कराया है । रिपोर्ट करने पर जान से मारने कि धमकी दिए हैं । घटना के बारे में अपने रिश्तेदार दिपक प्रधान को बताया । पुलिस ने 25-ARM, 27-ARM, 309(4)-BNS, 311-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























