पिथौरा: हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज


पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।राजेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम सोनासिल्ली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला है। दिनांक 19.02.2025 को स्वंय और खिलेश्वर बंजारे के साथ पाडेपाली सोनासिल्ली घुमने गये थे वहां पर संजय भोई क्यो हमारे गांव आये हो बोलकर पूछा तो घुमने आये है बोले उसी समय गाली गलौच करने लगा और मारने के लिये डंडा निकाला फिर गांव वाले समझाकर अपने गांव सोनासिल्ली जाने बोले वापस अपने गांव आ गये दिनांक 20.02.25 के लगभग रात 09.30 बजे पाडेपाली जंगल की ओर स्वयं और शेखर यादव, अजय साहनी गये थे रास्ते में संजय भोई मिला मेरे साथ कल क्यों गाली गलौच कर रहा था बोलने पर संजय भोई द्वारा हाथ थप्पड से मारपीट कर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट को शेखर यादव, अजय साहनी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























