पिथौरा: गोपालपुर चौक के पास वाहन के ठोकर से लगी चोट


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में फूलबाई लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सुखीपाली में रहती है वर्तमान में पिथौरा में रहती है कक्षा दसवी तक पढाई किया है गृहणी का काम करती है दिनांक 25.12.2023 को पिथौरा से अपने स्कूटी क्रमांक CG 06 GR 5452 में अपने बेटे समर लहरे के साथ ग्राम सुखीपाली जा रही थी कि करीबन शाम 04 बजे गोपालपुर चौक के पास रोड क्रास करने के लिये खडी थी विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन क्रमांक CG 06 GT 7400 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर स्कूटी वाहन को ठोकर माकर एक्सीडेंण्ट कर दिया एक्सीडेंट करने से बांये पैर, बांये हाथ एवं बेटे के कमर में, सिर में गहरा चोट लगा है आसपास के लोग ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लाये थे जहा ईलाज हुआ है एक्सीडेंट करने से स्कूटी के सामने भाग भी क्षतिग्रस्त हुआ है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























