पिथौरा
पिथौरा : सहेली के साथ स्कूल जा रही हुं कहकर निकली नाबालिक लापता

पिथौरा. शांति निर्मलकर ने पिथौरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महल पारा वार्ड नं 09 पिथौरा का मूल निवासी है उनकी नाबालिक लडकी कुमारी नर्मदा निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर उम्र 15 वर्ष 09 माह की है उनकी लडकी सन हाल में कन्या शाला पिथौरा में कक्षा 11 वी में प्रवेश की थी दिनांक 23 जुलाई को 10 बजे उनकी लडकी नर्मदा सहेली लल्ली के साथ स्कूल जा रही हूं कहकर घर से निकली थी वापस लल्ली आकर बताई कि कन्या शाला स्कूल गेट के पास करीबन 10.30 बजे नर्मदा को छोडकर वह आई है बताई थी शाम करीबन 04 बजे तक उनकी लडकी घर वापस नही आने पर स्कूल तथा आसपास में पता तलाश किये पता नही चला उनकी नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने 363-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























