सिघोडा: घर घुसकर मारपीट



सिघोडा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रूकनी भोए ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लेखापत्तर डुमरपाली थाना सोहेला जिला बरगढ उडिसा की रहने वाली है। कक्षा 12 वीं तक पढाई की है। गृहणी का काम करती है। सन् 2020 में शादी अरूण भोई साथ हुई थी। एक लडका सम्यरंजन भोए है। 20 दिन पहले पति, सास, ससुर, देवर साथ विवाद किये थे इसलिए मामा टिकेमन भोई एवं बुआ जोशो भोई लेने के लिए ग्राम लेखापत्तर डुमरपाली गये थे। उनके साथ मायके घाटकछार आकर रह रही थी। मायके में बच्चे के साथ रह रही थी। दिनांक 20.03.2024 के 19 बजे अरूण भोए, उदय भोए एवं अन्य ग्राम लेखापत्तर डुमरपाली थाना सोहेला जिला बरगढ उडिसा का मायके आकर लाठी, डंडा एवं हथियार लेकर घर अंदर जबरदस्ती दरवाजा को लात से तोडकर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौज देकर मां सौदामिनी भोई दादी टेभा भोई को हाथ लात डंडा से मारपीट किये है एवं पिता पनीस भोई को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस, टीवी, सायकल, हिटर, बर्तन, दिवाल घडी पूर्ण रूप से कुचलकर नुकसान किये है। मारपीट से स्वयं और मां दादी को चोट आई है। घटना को धनिस भोई, दासीराम चौधरी, सरपंच बिरेंची बेताल देखे एवं सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है



























