महासमुंद: हाथ मुक्का से मारपीट


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सुमन ओगरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 21 सुभाष नगर महासमुंद की निवासी है, कक्षा 10 वी तक पढी है, घरेलू काम करती है । सन् 2012 में सुभाष नगर महासमुंद निवासी योगेश ओगरे के साथ प्रेम विवाह की है। पहले नाम सुमन साहू लिखती थी, शादी के बाद सुमन ओगरे लिखती है दोनो के तरफ से तीन लडकी है, आज से करीब 02 माह पूर्व पति योगेश ओगरे के द्वारा अंजली कोसरिया नाम की महिला को भगाकर घर ले आया है वर्तमान में निवास सुभाष नगर महासमुंद मे रखा है। इसी बात पर से मना करने पर आये दिन मारपीट कर घर से भगा देना व जान से मार देने का धमकी देता है। दिनांक 10.08.2024 को अपने पिता गणपत साहू , माता देवंतीन साहू एवं बेदराम खुटे के साथ थाना महासमुंद शिकायत करने आ रही थी, दोपहर करीब 03.10 बजे नगर पालिका महासमुंद के पास पहुची थी तभी पति योगेश ओगरे आया और मेरे खिलाफ थाना मे शिकायत करने जा रही है कहकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये गला को पकडकर दबाने लगा तभी पिता जी बीच बचाव किये तो उसे भी अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर कालर पकडकर हाथ झापड से मारपीट किया । घटना को माता देवंतीन साहू व बेदराम खुटे देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















