बसना

प्रदेश स्तरीय दुल्हा देव महोत्सव बसना हुआ संपन्न

बसना(काकाखबरीलाल)।प्रदेश स्तरीय दूल्हादेव महोत्सव 2020 का आयोजन बसना में विगत दिनाँक 22 एवं 23 फरवरी को आयोजन हुआ कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ चौहान धर्म सेना अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति के शशिकांत चौहान संस्थापक,डिग्री लाल नंद छत्तीसगढ़ चौहान सेना ब्लॉक अध्यक्ष, चातुरी नंद दीदी प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी में लक्ष्मण चौहान,ओम चौहान,दिगंबर चौहान, गिरजानंद, कल्पना चौहान, पुष्प लता चौहान और अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। प्रथम दिवस में खेल नृत्य के अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पियूष मिश्रा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संपत अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रदेशस्तरीय दूल्हादेव महोत्सव में संस्कार साहित्य मंच के कवि गण धनीराम नंद मस्ताना, डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर, सुकमोती चौहान रुचि, मानक दास छत्तीसगढ़िया, रुकमणी भोई, तेरस आँसू, गणपत देवदास, चंदन सिंह, परशुराम चौहान, प्रेमचंद साव,शंकर शिव भोले, पिताम्बर तांडी एवं गीता सागर ने अपनी शानदार कविताओं से लोगों का मन मोह लिया।सर्वप्रथम मोर छत्तीसगढ़ मैया गीत गाकर तेरस आँसू ने कार्यक्रम की शुरुआत की डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने वीर रस पर वीर सैनिक पर कविता पढ़कर लोगों का देशभक्ति का जोश भर दिया। इसी तारतम्य लोगों को हंसाने के लिए मानक दास ने हँसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।दुल्हादेव पर शानदार रचना प्रस्तुत की सुकमोती चौहान रुचि ने और छंद बद्ध रचना की पाठ पड़ी। समसामयिक रचना पर बम पाकिस्तान भारत पर रचनाएं प्रस्तुत की चंदर सिंह ने गजल गाकर परशुराम चौहान ने लोगों का मन मोह लिया मोबाइल वाला प्रसिद्ध रचना धनीराम ने अपने काव्य पाठ किया इसी तारतम्य में घर घर की कहानी पिताम्बर तांडी ने पड़ी प्रेम चंद साव ने बेटी पर रचना पढ़ कर लोगों को खूब तालियां बटोरी शानदार संचालन कर रहे देवदास ने बीच-बीच में लोगों को हंसाया और शानदार संचालन किया छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा आयोजित दूल्हादेव महोत्सव के अवसर में कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दूल्हादेव साहित्य अलंकरण सम्मान से सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। अंत में संस्थापक शशीकांत चौहान जी ने आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे समाज के द्वारा सभी साहित्यकारों को उचित मंच प्रदान करना हमारा कर्तव्य है और आने वाले समय में आप सभी साहित्यकारों को पुनः हम सम्मान करते रहेंगे और सदा हमारे क्षेत्र में साहित्यकारों की कोई कमी ना रहे ।क्षेत्र के सभी साहित्यकारों को सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे। सभी साहित्यकारों को उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दिए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!