सरायपाली

केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में, वर्ड थिंकिंग डे 2020” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

(सरायपाली काकाखबरीलाल). केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में भारत स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बाडेन पॉवेल व श्रीमती  लेडी बाडेन पॉवेल के  जन्मदिन को “वर्ड थिंकिंग डे 2020” एवम् “स्थापना दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य  राहुल देव और शिक्षकों ने पॉवेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्वालित कर पुष्प अर्पित किया। इसके उपरांत कप मास्टर  सुदीप्त बारिक ने प्राचार्य  राहुल देव और हेमलाल चौधरी को गोगल एवं स्कार्प पहना स्वागत कर सम्मानित किया। डॉ. प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्काउट/गाइड्स के छात्र – छात्राओं ने प्रातः स्मरण, सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, रघुपति राघव गीत, जय बोलो गीत, इंडिविजुअल फेथ प्रोग्राम, अल्फाबेटिकल ऑर्डर में, एक मिनट साइलेंट पर्सनल प्रेयर, वी शैल ओवर , हर देश में तू गीत, शांति पाठ आदि प्रेरणा दायक गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य राहुल देव  ने स्काउट/ गाइड्स और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सभी को लॉर्ड एवम् लेडी बेडेन पॉवेल के युगल जन्मदिन की शुभकामनाएं देतें हुए इस वर्ष की थिंकिंग डे थीम डाइवर्सिटी, इक्विटी और इंक्लूजन  पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें लोगों के साथ न्याय संगत व्यवहार करना चाहिए और स्वयं की रक्षा करते हुए दूसरों के मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर श्री सदाशिव बीसी, श्री राहुल कटारे, श्रीमती प्रियंका, सुश्री मनीषा पटेल, सुश्री नामिता चौधरी आदि उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!