सरायपाली

सरायपाली : मोहारी नाला डोंगरीपाली में अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को आज दिनांक 31/07/2022 के जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारी नाला के पास ग्राम डोंगरीपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबीर के बताए निशानदेही स्थान मोहारी नाला के पास ग्राम डोंगरीपाली में पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ती को पकड़े जिसे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तरा कुमार पिता भूत सिंग उम्र 26 वर्ष जाति गोंड साकिन डोंगरीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक नीले व पीले रंग के अलग अलग जरकीन में कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹10000 रूपये को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक (1) 301/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ललित पटेल, योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े मानवेंद्र ढीढ़ी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!