छत्तीसगढ़

पडो़सी यूवक ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

कोटा. तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना कोटा थाना क्षेत्र के गांव की है. पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति बहला फुसलाकर बच्ची को अपने घर ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कोटा पुलिस ने बताया कि, थाना क्षेत्र के गांव में 18 जून शुक्रवार की शाम पड़ोसी शिव प्रसाद मार्को पिता संतु राम (45) ने तीन साल की बच्ची को टीवी में कार्टून दिखाने के नाम से अपने घर ले गया था. बच्ची की दादी जब घर पहुंची तो अपनी नातिन को खोजने लगी. जब नहीं मिली तब पड़ोस में रहने वाले शिव प्रसाद के घर पर आवाज लगाया पर उसने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद बच्ची की दादी ने दरवाजे की छेद से देखा. शिव प्रसाद बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था. इसके बाद दादी ने गुस्से में जोर से आवाज लगाई तो आरोपी शिव प्रसाद ने दरवाजा खोला. फिर वह कमरे के अंदर गई, जहां बच्ची बिना कपड़े बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी, जिसे उठाकर दादी अपने घर लेकर गई. उसने अपने बेटे-बहू को घटना की जानकारी दी.

परिजन 19 जून को कोटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया. बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर कोटा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी शिव प्रसाद मार्को को 20 जून की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया. कोटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 6- पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!