देश-दुनियापिथौरा
डाइट व्याख्याताओं ने गोंगल स्कूल का किया निरीक्षण

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। डाइट महासमुन्द के व्याख्याता संतोष साहू , प्रकाश प्रधान एवं उनकी टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल का निरीक्षण किया गया । शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव अध्यापन करते हुये पाये गये एवं प्रधानपाठक दिनेश सिंह वर्मा नगरीय निकाय चुनाव प्रशिक्षण हेतु महासमुन्द जाने की तैयारी में थे । साहू सर के द्वारा बच्चो से प्रश्न पूछा गया व शाला के प्रिंचरिच वातावरण का अवलोकन किया गया साथ ही गतिविधि आधारित,नवाचार आधारित शिक्षा के बारे में बताया गया एवं शाला को आकर्षक ढंग से बनाने हेतु सुझाव दिया गया प्रधान सर द्वारा शाला के भौतिक वातावरण एवं सुविधाओ का अवलोकन किया गया साथ ही गणित शिक्षण हेतु टीएलएम एवं नवाचार के संबंध में जानकारी लिया गया ।
AD#1

























