रायपुर

JEE और NEET की प्रवेश पत्र परीक्षा के 15 दिन पहले वेबसाइट पर जारी होगा

रायपुर (काकाखबरीलाल).मेडकिल और इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए नीट 2020 और जेईई मेन की परीक्षा का एलान पहले ही हो चुका है। मेडिकल के यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट रविवार 26 जुलाई और इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए एंट्रेस एग्जामिनेशन मेन का आयोजन 18 से 23 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नोटिस जारी कर सूचना दी है। बता दें कि इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसमें एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी के रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, तारीख, शिफ्ट टाइमिंग की जानकारी रहेगी। वहीं एडमिट कार्ड एनटीए, जेईई मेन और नीट की संबंधित वेबसाइट पर जारी होगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!