बसना:घर आने की बात पर विवाद, डंडे से हमला तीन घायल

घर आने की बात पर विवाद, डंडे से हमला तीन घायल
बसना।ग्राम परगला में घर आने-जाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिता-पुत्र और मां के साथ मारपीट कर दी। घटना 14 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित मजदूरी का काम करने के बाद अपने दामाद ठाकुर राम के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़े मनोज ओगरे से बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पीछे से डंडे से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
आवाज सुनकर पीड़ित के पिता खेमानिधी ओगरे और माता कुमारी बाई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और डंडे से खेमानिधी ओगरे के बाएं जबड़े पर वार कर चोट पहुंचाई। वहीं कुमारी बाई के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट किए जाने की शिकायत है। घटना के दौरान ठाकुर राम और सत्यभामा ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।





























