महासुमंद

महासमुंद:घर से निकला 13 वर्षीय युवक नहीं लौटा, परिजनों की चिंता बढ़ी

महासमुंद। अयोध्या नगर क्षेत्र से 13 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर महासमुंद पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 129/26 दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर निवासी आमना बेगम ने 15 अगस्त को थाना महासमुंद पहुंचकर बताया कि उनका 13 वर्षीय नाती आयान खान 13 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
लापता बालक कक्षा 7वीं का छात्र है। उसकी उम्र 13 वर्ष 1 माह, रंग गोरा, चेहरा गोल, बाल काले, कद करीब 4 फीट 2 इंच और शरीर दुबला-पतला बताया गया है। घटना के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी थी तथा गले में ताबीज पहना हुआ था। वह हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है।
बालक के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सूचना भेजकर बालक की पतासाजी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की डीसीबी शाखा को भी सूचना दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!