महासुमंद

117 पदों पर नौकरी का मौका: महासमुंद में 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेला

महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफाइन प्राइवेट लिमिटेड, स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड एवं वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न नियोजक शामिल होंगे। इनके माध्यम से 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए कुल 117 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य नियोजक उपस्थित होने पर उन्हें भी रोजगार मेले में शामिल किया जा सकता है।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित समय पर शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
रिक्त पदों की संख्या, पदवार योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!